महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्यीकरण को मिली वित्तीय मंजूरी|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल) 2 अगस्त। जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्यीकरण की योजना को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इससे मंदिर परिसर के समग्र विकास के साथ ही यमकेश्वर क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी नयी दिशा मिलेगी।

जिलाधिकारी के निर्देशन में पर्यटन विभाग के माध्यम से परियोजना का क्रियान्वयन गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड द्वारा कराया जाएगा। इसमें मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं का विकास, श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े आवश्यक कार्य किए जाएंगे।

इस परियोजना के पूरा होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही महाबगढ़ मंदिर एक धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा। वहीं क्षेत्र में स्थानीय रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
