उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand: वोटर्स को मिले सुनवाई का पर्याप्त अवसरः CEO|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

 मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बुधवार को जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण की समीक्षा की। बैठक में मतदाताओं को जारी किए जा रहे नोटिसों, उनकी तामील और सुनवाई की प्रगति पर चर्चा की।

सीईओ ने जिलाधिकारियों से नोटिसों की सुनवाई के लिए तैयार कार्ययोजना की जानकारी ली। निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, उन्हें समय पर नोटिस उपलब्ध कराए जाएं। यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्रत्येक मतदाता को सुनवाई के लिए पर्याप्त समय दिया जाए, ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पूरी हो सके।

बैठक में अधिकारियों ने अवगत कराया कि जनपदों में नोटिसों की शत-प्रतिशत प्रिंटिंग पूरी कर उन्हें निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ERO) और बूथ स्तर अधिकारियों (BLO) तक पहुंचा दिया गया है। साथ ही नोटिसों पर सुनवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास और सभी जिलाधिकारी वर्चुअल मौजूद रहे

ad12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *