उत्तराखंडसंपादकीय

Haridwar News..प्रत्येक रोपा गया पौधा स्वस्थ भविष्य का आधारः महाराज|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

हरिद्वार, । लोक पर्व “हरेला“ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण के संकल्प का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है, जैसे हम एक बीज को बोकर या फिर एक पौधे को रोपित कर उसकी देखभाल करके एक वृक्ष बनाते हैं, वैसे ही हमें अपने समाज और अपनी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी सींचना है।

यह बात कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को ’हरेला-2026’ के अवसर पर वन विभाग द्वारा नगर वन देवपुरा में आयोजित पौधरोपण के दौरान कही। कहा कि वृक्ष, नदियां, पर्वत और वन हमारे जीवन के आधार हैं। प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा। जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौतियों बीच हरेला हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करता है।

महाराज ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित और हरा-भरा बनाए रखें। कहा कि प्रत्येक पौधे को आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ भविष्य का आधार मानें। आह्वान किया, पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप दें।

ad12

मौके पर मेयर किरण, राज्यमंत्री डॉ. जयपाल चौहान, ओम प्रकाश, स्वामी रविन्द्र पुरी, गढ़वाल कमिशनर आनन्द स्वरूप, डीएम मयूर दीक्षित, डीएफओ अनिरुद्ध, एडीएम जितेन्द्र, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, उपाध्यक्ष लव शर्मा, आशु चौधरी, विक्रम खुल्ला, जगदीश लाल पाहवा, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *