उत्तराखंडसंपादकीय

Almora जागेश्वर धाम से मुख्यमंत्री का हरित संकल्प|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

अल्मोड़ा, जुलाई। लोकपर्व हरेला पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जागेश्वर मंदिर परिसर में पौधरोपण कर धाम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इससे पूर्व सीएम धामी ने वृद्ध जागेश्वर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और जागेश्वर महादेव में दर्शन किए।


सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरेला केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और लोक संस्कृति के प्रति उत्तराखंड की गहरी आस्था का प्रतीक है। पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए उन्होंने इसे प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी बताया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने और प्रदेश में अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से रोपे गए पौधों की देखभाल करने की अपील भी की।

ad12

इस अवसर पर सूबे के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह, डीएम अंशुल सिंह, मंदिर समिति के कार्यवाहक प्रबंधक ज्योति धपवाल, एसएसपी चंद्रशेखर घोके, नवीन चंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *