उत्तराखंडसंपादकीय

Dehradun Samachar.. संतुलित पर्यावरण के लिए जरूरी हैं पेड़ः DM|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

Harela Festival : देहरादून, जुलाई। लोकपर्व हरेला पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कर हरित उत्तराखंड का संदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ जनपदवासियों से पौधारोपण का आह्वान किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति, पर्यावरण और जीवन के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। कहा कि स्वच्छ वायु, जल, जैव विविधता और संतुलित पर्यावरण के लिए वृक्ष महत्वपूर्ण हैं। जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ते दबाव के दृष्टिगत पौधारोपण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

डॉ. चौहान ने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों का नियमित संरक्षण भी सुनिश्चित हो। उन्होंने जनपदवासियों से पौधे रोपने के साथ ही अन्य लोगों को इसके लिए प्रेरित करने की अपील की है।

ad12

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *