उत्तराखंडसंपादकीय

Laldhang News…तीन आरोपियों को पुुलिस ने किया गिरफ्तार| गीता जोशी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

वादी ललित कुमार वन आरक्षी वन रेंज श्यामपुर की तहरीर जिस पर वादी व हमराही साथी वन आरक्षी अश्विनी कुमार के साथ 05 व्यक्तियों द्वारा जान से मारने व वादी का फोन छीनकर सड़क पर पटककर नहर में फेंकने व सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न कर लोहे की रोड से मारपीट कर चोट पहुँचाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई थी, जिस पर तत्काल कोतवाली श्यामपुर पर मु0अ0सं0-69/26 पंजीकृत कर धारा – 109(1), 121(1), 132, 324(4), 352 , बी०एन०एस० सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया ।.विवेचना उच्चाधिकारीगणों के आदेशानुसार व0उ0नि0 मनोज रावत कोतवाली श्यामपुर के सुपुर्द हुयी ।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय के दिशा-निर्देशन में अभियुक्तगणों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई . दिनांक-27.06.26 को कोतवाली श्यामपुर पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तणों को थाना क्षेत्र से 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगणों से पूछताछ व अभियुक्तगणों के वाहन सियाज कार नं0 DL-5CN-2968 से तलाशी से अभियुक्तगणों द्वारा नकली नोट बनाने का कारोबार में संलिप्तता पायी गयी .

अभियुक्तगणों के घटना में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में लेकर तलाशी ली गई तो पुलिस द्वारा जाली करेंसी 500 रुपये के 105 नोट व हमले में प्रयुक्त एक लोहे की रोड व घटना में प्रयुक्त वाहन को कब्जे पुलिस लिया गया व साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा- 179, 180, 181, 3(5) बी०एन०एस० की बढोत्तरी की गई । अभियुक्तगणों का मेडिकल परीक्षण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कराय जा रहा है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1- शिवम कश्यप पुत्र ओमप्रकाश नि० गली नं0 5 श्यामपुर थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार उम्र 27 वर्ष
2- अनुल पुत्र ओमप्रकाश नि० गली नं0 5 श्यामपुर थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार उम्र 30 वर्ष
3- विकास सिंह पुत्र नौबहार सिंह नि० कांगड़ी थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार उम्र 27 वर्ष

बरामदगी का विवरण-
1.जाली करेंसी 500 रुपये के 105 नोट

ad12

  1. एक सफेद कपडे में लोहे की रोड
    3.06 A4 साईज पेपर शीट
    4.एक ATM कार्ड मय बुकलेट मय पीली पन्नी
    घटना में प्रयुक्त वाहन सियाज कार नं0 DL-5CN-2968

पुलिस टीम का विवरण —
1.सुश्री अवनी तिवारी-पुलिस उपाधीक्षक(प्रशिक्षु)/प्रभारी कोतवाली श्यामपुर
2.व0उ0नि0 मनोज रावत-कोतवाली श्यामपुर
3.उ0नि0 मोहन कठैत-कोतवाली श्यामपुर
4.म0उ0नि0 रचन पठानिया-कोतवाली श्यामपुर
5.अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड –कोतवाली श्यामपुर
6.का0 1035 सन्दीप पुण्डिर-कोतवाली श्यामपुर
7.हो0गा0 2328 अंकित रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *