उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News…पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, 27 जून। उत्तराखंड के पहाड़ की महिलाएं अब अपने हुनर, मेहनत और स्थानीय उत्पादों के दम पर न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि देवभूमि आने वाले पर्यटकों का दिल भी जीत रही हैं। ऐसे ही जिला प्रशासन और रीप परियोजना ने मिलकर ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को एक ऐसा ‘हाईवे’ दे दिया है, जहां उनकी सफलता की रफ्तार दोगुनी होने वाली है।

‘हिलान्स आउटलेट’ से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था
अक्सर ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने उत्पादों के लिए बाजार की होती है। देहरादून जिला प्रशासन ने इसका प्रभावी समाधान निकाला है। अब जिले के व्यस्त पेट्रोल पंपों पर उनके उत्पादों की बिक्री के लिए ‘हिलान्स आउटलेट’ स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के बीच एमओयू हुआ है।

डोईवाला में स्थापित होगा पहला आउटलेट
जिला परियोजना प्रबंधक (रीप) सोनम गुप्ता ने बताया कि एमओयू के तहत पहले चरण में डोईवाला के फन एंड फूड किंगडम वाटर पार्क के पास स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदेश का पहला हिलान्स आउटलेट खोला जा रहा है। इसके बाद अन्य पेट्रोल पंपों पर भी विस्तार किया जाएगा।

ad12

एक जगह मिलेगा उत्तराखंड का पारंपरिक स्वाद
हिलान्स आउटलेट्स पर पर्यटकों और आमजन के लिए उत्तराखंड के शुद्ध और प्रामाणिक उत्पाद उपलब्ध होंगे। इनमें मुख्यतः पारंपरिक पहाड़ी दालें (जैसे गहत, भट्ट और तोर), शुद्ध पहाड़ी मसाले और जड़ी-बूटियां, डेयरी और खाद्य उत्पाद के साथ ही हैंडीक्राफ्ट सामग्री भी शमिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *