सतपुली…. नयार नदी में गिरा वाहन| चालक की मौत| Click कर पढ़िये पूरी खबर
सिटी लाइव टुडे, सतपुली, पौड़ी गढ़वाल
सतपुली से उखलेत चौमासूधार मोटर मार्ग पर नयार पुल के समीप एक वाहन नदी में गिर गया। घटना में चालक की मौत हो गयी जबकि एक घायल हो गया। घायल को 108 की मदद से भेजा हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल चमोली सैंण सतपुली में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर को रेफर कर दिया गया है।
![](https://i0.wp.com/citylivetoday.com/wp-content/uploads/2023/03/dwari-2-67.jpg?resize=393%2C221&ssl=1)
जानकारी के अनुसार सतपुली से 200 मीटर की दूरी पर चौमासूधार उखलेत को जा रही बोलेरो बीते मंगलवार की शाम को नदी में गिर गई। चालक प्रेम बल्लभ 36 वर्ष की मौत हो गयी। वर्षीय अरविंद पुत्र अर्जुन सिंह चौमासूधार को स्थानीय लोग एवं एसडीआरएफ पुलिस की मदद से गंभीर हालत में भेजा हंस अस्पताल चमोलीसैंण लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
![](https://i0.wp.com/citylivetoday.com/wp-content/uploads/2023/03/dwari-31.jpg?resize=314%2C176&ssl=1)
बताया जा रहा है कि बोलेरो सड़क से 350 मीटर नदी में गिरी और पानी पानी अधिक होने की वजह से गाड़ी दिखाई नहीं दे रही और लोगों का कहना है गाड़ी में चालक सहित दो ही व्यक्ति सवार थे। अवसर पर उप जिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार तहसीलदार सुधा डोभाल तथा राजस्व निरीक्षक अतुल बलोदी वेद प्रकाश मोहम्मद यूनुस सहित एसआई सतपुली संध्या नेगी जगदीश रावत व पुलिसकर्मी संजय नेगी कुलदीप कुमार एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस सारी घटना में स्थानीय लोगों ने मदद कर घायल तथा मृतक को बाहर निकाला और मृतक को सरकारी अस्पताल सतपुली पहुंचाया इस मौके पर डॉ सार्थक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया पुलिस खोजबीन में जुटी है हर संभव लोगों को खोजने की सूचना प्राप्त कर रही है