उत्तराखंडहेल्थ

Laldhang News…श्यामपुर के पास रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत| अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-अनिल शर्मा


हरिद्वार जनपद के श्यामपुर थाना क्षेत्र में सुबह एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गयी, जिसमें तीन लोगों की मौत होने की भी खबर है जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल होने भी सूचना है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि हरिद्वार के िश्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 4.2 फ्लाईओवर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत होने की खबर है जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिल रही है।

ad12

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *