उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News..छोटे दुकानदारों को बताए पीएम स्वनिधि के फायदे|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश, 25 जून। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के सभागार में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं, छोटे व्यापारियों और बैंकों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

शिविर में लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिलने वाली ऋण सुविधाओं, समय पर पुनर्भुगतान के लाभ और डिजिटल भुगतान अपनाने की जानकारी दी गई। बैंक अधिकारियों ने लोन प्रक्रिया के बारे में भी बताया। इस दौरान मौके पर व्यापारियों की आवेदन संबंधी समाधान किया गया।

ad12

पालिका के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बैंक प्रतिनिधियों ने छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *