उत्तराखंडसंपादकीयहेल्थ

Uttarakhand News…कुल सचिव शिव कुमार बर्नवाल PCS को बुके देकर स्वागत किया|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड ने ऋषिकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय विश्विद्यालय में निरीक्षण करने आये कुल सचिव शिव कुमार बर्नवाल पी सी एस को बुके देकर स्वागत किया उनके साथ परिसर निदेशक डा अनूप कुमार गकखडऔर उनसे समय लेकर कर्मचारियों की मांगों वेतन, पदोन्नति, इत्यादि मांगो के निस्तारण का अनुरोध किया। कुल सचिव शिव कुमार बर्नवाल जी द्वारा सकारात्मक वार्ता के दौरान विश्विद्यालय की कठिनाइयों, जो पिछले छ वर्षों से लगातार चली आ रही है, उनके द्वारा धीरे धीरे सभी के सहयोग से निस्तारण करने के प्रयास हेतु अग्रसर है।


प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा उपशाखा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने कर्मचारियों का वेतन सही समय से देने, कर्मचारियों की पदोन्नति जिन पदों पर वो कार्य कर रहे हैं उन्हीं पदों पर करने जैसे लाइब्रेरी सहायक, डार्क रूम सहायक, ओ टी, सहायक, लेब सहायक, योग प्रशिक्षक सहायक, पंचकर्म सहायक पर पदोन्नति करने की मांग जो पहले से चली आ रही है इस पदोन्नति से विश्विद्यालय/सरकार/शासन कोई वित्तीय भार भी नहीं होगा क्योंकि कर्मचारी वर्तमान में

1900,2000,2400,2800, ग्रेड पे ले रहे हैं, कर्मचारियों की वर्दी, ए सी पी, जी पी एफ, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों का शीघ्र भुगतान, पेंशन इत्यादि की मांग की उनके द्वारा कहा गया कि जो भी न्यायोचित मांग आपकी है उसे पूर्ण करने का प्रयास करेंगे आप अपनी मांगो का पत्र पुनः मुझे भेजे।

ad12


सभी कर्मचारियों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि आप कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण के साथ साथ कर्मचारियों के साथ न्याय करेंगे यह हमारा आप पर विश्वास है।
बुके देने और वार्ता करने वालों में सर्व श्री दिनेश लखेडा, छत्रपाल सिंह, अमित कुमार,सतीश, बाला देवी, बृजेश, डोली, सुमंत पाल, कल्लू, चंद्रप्रकाश, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *