उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand…यहां पैर फिसलने से गंगा में डूबा मजदूर|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश, 20 जून। गंगा नदी में डूबने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शनिवार शाम कौड़ियाला में एक युवक के गंगा में डूबने की सूचना है। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश में अंधेरा होने तक सर्च ऑपरेशन चलाया।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम लगभग 5 बजे कौड़ियाला के पास गंगा नदी में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना एसडीआरएफ को मिली। जिसके बाद एसडीआरएफ की ब्यासी और ढालवाला की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची।

बताया गया कि डूबने वाला युवक फरहान (25) पुत्र वेशर, निवासी ग्राम गंगरौऊ, पोस्ट बूरा, थाना कैराना, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) है। फरहान कौड़ियाला क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करता था।

बताया गया कि फरहान गंगा नदी में स्नान कर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहकर डूब गया। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस ने मौके पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। देर शाम तक खोजबीन की गई, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

ad12

एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि युवक की तलाश के लिए रविवार को भी खोजबीन की जाएगी। उन्होंने सैलानियों और आम लोगों को गंगा नदी में सावधानी के साथ नहाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *