Haridwar News…योगिक क्रियाओं के अभ्यास के साथ सम्पन्न हुआ ‘आदियोग’ का योग शिविर|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
हरिद्वार। भारतीय जागरुकता समिति तथा भारत विकास परिषद् (संस्कार शाखा), ज्वालापुर के संयुक्त तत्वाधान में ‘आदियोग बाई चेतन्या’ की ओर से आयोजित किया जा रहा 11 दिवसीय योग शिविर आज 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अनेक प्रतिभागियों द्वारा योगाभ्यास के सामूहिक प्रदर्शन के साथ सम्पन्न होगया। इस शिविर का संचालन ‘आदियोग बाई चेतन्या’ की युवा योगाचार्या चेतन्या सिखोला द्वारा इन्द्रजीत भवन, श्रीरामनगर (ज्वालापुर) में विगत 11 जून से किया जा रहा था।
शिविर के समापन सत्र में योगाचार्या चेतन्या ने लोगों से योग को केवल योग दिवस तक सीमित ना रखते हुए अपने दैनिक जीवन का आवश्यक अंग बनाने का आह्वान किया।शिविर के दौरान महिला स्वास्थ्य, युवा शक्ति, मानसिक स्वास्थ्य, नशामुक्ति, प्राणायाम, ध्यान, जीवन शैली सुधार, व्यक्तित्व विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण तथा शारीरिक एवं वातावरणीय स्वच्छता आदि विषयों पर भी लाभकारी जानकारियाँ प्रदान की गयीं।

साहित्यकार, कवि एवं चेतना पथ संपादक अरुण कुमार पाठक ने ‘योग नहीं, तो भोग नहीं’ का संदेश देते हुए जहा कि भारत के ऋषि-मुनियों द्वारा प्रचीनकाल में दिये गये योग सूत्र आज सारी दुनिया में प्रसिद्ध हो रहे हैं। भारतीय जागरुकता समिति के संस्थापक व नैनीताल उच्च न्यायालय के अधिवक्ता ललित मिगलानी से अधिक से अधिक लोगों को योग से जुडने का आह्वान करते हुए इस क्षेत्र में नियमित योगदान देने की घोषणा की। इस अवसर पर डा० अरुण चुघ ने भी अपने विचार व्यक्त किये तथा अनेक प्रशिक्षणार्थियों ने इस शिविर से हुए व्यक्तिगत अनुभवों को साझा किया। शिविर संयोजक अरुण कुमार पाठक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन भी किया तथा भविष्य में भी सबसे इसी तरह का सहयोग मिलते रहने की आशा व्यक्त की।


कार्यक्रम में आदर्शपाल सिंह तोमर, विजय सेठी, डा.अरुण चुघ, एड. ललित मिगलानी, अरुण कुमार पाठक, अमिताभ वत्स, शालिनी गुप्ता, राधा सिंह, मंजू गुप्ता, नीलम तोमर, मंजू वत्स, अन्नू अरोड़ा तथा अनुप्रिया मिगलानी उपस्थित रहे।
