Uttarakhand Weather Forecast….आज प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज| अमित धस्माना की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-अमित धस्माना, उत्तराखंड
मौसम का मिजाज बदल रहा है। भीषण गर्मी से राहत मिल रही है और आगे भी राहत मिलने की उम्मीद जतायी गयी है। मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि 7 जून, दिन रविवार को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल सकते हैं। Uttarakhand Weather Forecast

Uttarakhand Weather Forecast मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (एमडी) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के पर्वतीय यानी पहाड़ी इलाकों में आज कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है।. वहीं दूसरी तरफ, उत्तराखंड के मैदानी जिलों में मौसम पूरी तरह से शुष्क यानी साफ रहने की उम्मीद जताई गई है. पिछले कुछ दिनों में हुई छिटपुट बारिश और तेज हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में जो अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया था, अब उसमें धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की शुरुआत होने वाली है.Uttarakhand Weather Forecast

हालांकि, राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने फिलहाल राज्य में किसी भी तरह की ‘लू’ चलने की कोई चेतावनी जारी नहीं की है, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलती रहेगी.
