उत्तराखंडसंपादकीय

Dehardun News…DM तक पहुंचा विदेश में नौकरी को लेकर ठगी का मामला|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, 29 जून। विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये और पासपोर्ट हड़पने का मामला जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के सामने उठा। डीएम ने एसएसपी को मामले में आरोपी के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई के निर्देश दिए।

सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में समाधान दिवस में 171 शिकायतें दर्ज हुई। इसबीच ऋषिकेश के करीब 15 युवाओं ने डीएम से शिकायत में बताया कि एक व्यक्ति ने विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर उनसे बड़ी रकम वसूली और अब पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसपर डीएम ने एसएसपी से वार्ता कर आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर जैसी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

नेहरू ग्राम निवासी संगीता देवी ने पति के दिव्यांग होने के बावजूद पेंशन न मिलने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल मेडिकल जांच और समाज कल्याण विभाग को एक सप्ताह के भीतर पेंशन शुरू कराने के निर्देश दिए।

वहीं, अर्चना देवी ने बैंक ऋण को लेकर मानसिक उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। इस पर जिलाधिकारी ने लीड बैंक अधिकारी को मामले की जांच कर न्यायोचित समाधान करने को कहा।

ad12

इसके अलावा रायवाला और नया गांव में अतिक्रमण हटाने, नथुवाला में बिजली के तारों से उत्पन्न खतरे को दूर करने, चकराता क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों और सुरक्षा दीवारों के पुनर्निर्माण और सुंदरवाला में जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *