Uncategorized

Laldhang News…इस स्कूल में घुसकर हाथी ने कर दी तोड़फोड़ और फिर…. गीता जोशी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

लालढांग जनता जूनियर हाई स्कूल में हाथी ने तोड़फोड़ कर दी।ग्रामीणों ने हल्ला मचाकर हाथियों को भगाया।शुकवार को रात को जनता जूनियर हाईस्कूल में हाथी ने कमरों के दरवाजे तोड़ते हुए कमरों में रखा सामान इधर उधर बिखेर दिया।बताते है कि हाथी के साथ हाथी का बच्चा भी था।

जनता जूनियर हाईस्कूल पौड़ी जिले के अंतर्गत आता हैं।यह विद्यालय आबादी से कुछ दूरी पर जंगल से लगा होने की वजह से हाथियों व गुलदार की आवाजाही बनी रहती हैं।शुकवार की रात को ग्रामीणों को तोड़फोड़ की आवाज सुनाई दी तो ग्रामीण इकठ्ठा होकर स्कूल की ओर गए।हाथी ने गेट तोड़ते हुए सभी कमरों के दरवाजे तोड़ डाले।

ad12

ग्रामीणों ने हल्ला मचाया तब जाकर हाथी वहां से भाग निकले। विद्यालय के प्रधानाचार्य यतेन्द्र गॉड ने बताया हाथी रात को पीछे के रास्ते आकर दरवाजे तोड़ दिए हैं ।सामान भी इधर उधर फेंक रखा है।कुछ दिन पहले भी हाथियों ने स्कूल में आकर तोड़फोड़ कर दी थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *