उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…यात्रा व्यवस्थाओं को परखने ट्रांजिट कैंप पहुंचे सीएम धामी|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण कर चारधाम यात्रा और पंजीकरण प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच, आवास और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया और तीर्थयात्रियों से यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को पंजीकरण के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। बढ़ती गर्मी को देखते हुए उन्होंने ट्रांजिट कैंप में अतिरिक्त कूलर लगाने और पेयजल समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बेहतर भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने ट्रांजिट कैंप में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद करते हुए उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत करने को कहा।

ad12

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की। कई बुजुर्ग यात्रियों ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए उनका आभार व्यक्त 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *