Uncategorized

Haridwar News…काव्य संकलन ‘ मीत के अनोखे रंग ‘ का विमोचन शुक्रवार को |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

हरिद्वार। कवि अमित कुमार गुप्ता ‘मीत’ के प्रथम काव्य संकलन‌ ‘मीत के अनोखे रंग’ का विमोचन शुक्रवार 5 जून को विद्या विहार एकेडमी, गुघाल रोड, पांडेवाला (ज्वालापुर) के मंच किया जायेगा।


कार्यक्रम के संयोजक तथा चेतना पथ के सम्पादक अरुण कुमार पाठक ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है, कि इस पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री, प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री, कवि, लेखक एवं साहित्यकार तथा थानों (जाॅलीग्रांट), स्थित विश्व प्रसिद्ध ‘लेखक गाँव’ के संस्थापक डाॅ० रमेश पोखरियाल निशंक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रानीपुर विधायक आदेश चौहान, राज्यमंत्री दर्जाधारी ओम प्रकाश जमदग्नि तथा मुख्य विकास अधिकारी डाॅ० ललित नारायण मिश्र शामिल रहेंगे।

ad12


इसके अतिरिक्त नगर के अनेक विद्वान साहित्यकार, कवि, लेखक तथा शिक्षाविद् भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजयेन्द्र पालीवाल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *