Laldhang News….” पानी-पानी ” हो गयी किसानों की मेहनत| गीता जोशी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-गीता जोशी, लालढांग
बारिश संग आये तूफान ने फेरा किसानों की मेहनत पर पानी,
लालढांग।लालढांग क्षेत्र में रात को आए आधी तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।बारिश के साथ साथ आए तूफान से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ हैं आम की बागो में आम की फसल बिछ गई हैं। वही तूफान के चलते बिजली में फाल्ट के कारण घंटों गुल रही जो रात की भागी बिजली सुबह नो बजे आई।जिससे लालढांग में सुबह पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई।


बगीचे वाले भोलू राकेश कुमार ने बताया बृहस्पतिवार की रात को आई आधी तूफान से लगभग तीन कुंतल से अधिक आम गिर गया सुबह इकट्ठा करके मंडी लेकर जाना पड़ा।आधी तूफान के समय पर मंडी में भी आम का उचित दाम नहीं मिलता है।लालढांग चिल्लरखाल वन मोटर मार्ग में आधी तूफान के दौरान पेड़ गिर गया जिससे मार्ग में बसों का आवागमन बाधित हो गया ।वन विभाग की टीम में पेड़ को मार्ग से हटाकर वाहनों के आवागमन के लिए खोला गया।