उत्तराखंडसंपादकीय

सरकारी जमीनों पर सख्ती से हटाएं अतिक्रमणः धामी |

Share this news

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास से जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर प्रशासनिक और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने और भू कानून उल्लंघन के मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने ग्राम सभाओं की सरकारी भूमि की जांच कराने के साथ ही भू कानून का उल्लंघन कर खरीदी गई जमीनों की भी समीक्षा करने को कहा। निर्देश दिए कि उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित भूमि को राज्य सरकार में निहित किया जाए। साथ ही शत्रु संपत्तियों पर अवैध कब्जे हटाने और वक्फ संपत्तियों का विवरण उम्मीद पोर्टल पर दर्ज करने की नियमित समीक्षा करने को कहा।

बैठक में बाहरी राज्यों से आए लोगों के शस्त्र लाइसेंस की जांच, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों की पहचान और फर्जी राशन कार्ड बनाकर लाभ लेने वाले अपात्र लोगों को चिह्नित करने के निर्देश भी दिए गए।

ad12

मुख्यमंत्री ने मानसून के दृष्टिगत प्रदेश में समय रहते तैयारियां पूरी करने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने और अनावश्यक बिजली कटौती न करने के निर्देश दिए। साथ ही चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं, ट्रैफिक प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *