उत्तराखंडसंपादकीय

नल जल मित्रों को मनरेगा से उपलब्ध कराएं मजदूरी|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून/दिल्ली,  प्रदेश कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से जल जीवन मिशन के तहत पेयजल परिसंपत्तियों के संचालन, अनुरक्षण और स्थायित्व पर चर्चा की।

महाराज ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुरुवार को कृषि भवन में शिष्टाचार भेंट की। महाराज ने उन्हें अवगत कराया कि वर्तमान में संचालित जल जीवन मिशन प्रशिक्षण में ग्रामीण युवाओं व व्यक्तियों की अपेक्षित भागीदारी में व्यवहारिक दिक्कतें आ रही हैं।

महाराज ने कहा कि नल जल मित्र कार्यक्रम के पात्रों प्रशिक्षण अवधि में उन्हें मनरेगा से कार्य दिवस उपलब्ध कराने पर विचार किया जाना चाहिए। ताकि वह अपनी आय को प्रभावित किए बिना प्रशिक्षित हो सकें।

ad12

महाराज ने बताया कि केंद्रीय कृषि ने उनके सुझावों पर सहमति जताई है। साथ ही इस संबंध में कार्यवाही को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *