उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand @ चार साल में 30 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरीः धामी|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते चार वर्षों में सरकारी सेवा में चयनित कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र भेजकर उन्हें ईमानदार और निष्पक्ष कार्यशैली अपनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में दूसरी बार राज्य की जनता ने उन्हें मुख्य सेवक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद सरकार ने बेरोजगारी दूर करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती अभियान तेज किया।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अब तक लगभग 30 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दे चुकी है। यह प्रक्रिया लगातार जारी है। कहा कि आज युवा अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के दम पर सरकारी सेवाओं में चयनित हो रहे हैं। इसमें सख्त नकल विरोधी कानून और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

ad12

मुख्यमंत्री ने चयनित कार्मिकों से ईमानदारी, निष्पक्षता और मानवीय मूल्यों के साथ जनसेवा करने का आह्वान किया। कहा कि राजकीय सेवक के रूप में आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। वहीं सीएम ने कई चयनित युवाओं से दूरभाष पर बातचीत भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *