उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand…..चारधाम यात्रियों को 10 करोड़ का बीमा कवच |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अपनी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से 10 करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा कराया है। इस संबंध में उन्होंने सेवाकर सहित 3 लाख 67 हजार 995 रुपये की प्रीमियम राशि का चेक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा।

महाराज ने बताया कि इस वर्ष भी चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने बदरी-केदार मंदिर समिति के माध्यम से यह दुर्घटना बीमा प्रदान किया है। इसके तहत प्रत्येक धाम के लिए 2.50 करोड़ रुपये का बीमा कवर निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि बीमा पॉलिसी के अनुसार मंदिर परिसर में भगदड़, ईश्वरीय आपदा अथवा आतंकवादी घटना से प्रभावित प्रत्येक श्रद्धालु को एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

पर्यटन मंत्री ने श्रद्धालुओं से यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच कराने, डॉक्टर की सलाह लेने और आवश्यक दवाएं साथ रखने की अपील की। कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही यात्रियों से पहचान पत्र, यात्रा अनुमति पत्र साथ रखने और सरकार व प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने का आग्रह किया।

ad12

इस अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और भाजपा युवा नेता सुयश रावत भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *