उत्तराखंडसंपादकीय

Dehardun News… साइकिल से निदेशालय पहुंचे DG सूचना|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया

देहरादून। ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में शनिवार को ‘नो व्हीकल डे’ मनाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने हुए साइकिल, सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक स्कूटी और पैदल कार्यालय पहुंचकर ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया।

अभियान की खास बात यह रही कि महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी स्वयं साइकिल चलाकर सूचना निदेशालय पहुंचे। वहीं अपर निदेशक समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बस, ई-वाहनों और साइकिल का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

ad12

महानिदेशक सूचना तिवारी ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से बड़े सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कहा कि विभाग द्वारा इस पहल को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *