उत्तराखंडसंपादकीय

Haridwar News…गांधी और शास्त्री के आदर्शों पर चलने का संकल्प: जिला चिकित्सालय हरिद्वार में गूंजे ‘ जय जवान , जय किसान ‘ के नारे |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

हरिद्वार: जिला एवं महिला चिकित्सालय हरिद्वार के सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर चिकित्सालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और पुष्प अर्पित किए।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि हमें महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी एक संभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद अहिंसात्मक आंदोलनों के माध्यम से देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एक मध्यमवर्गीय परिवार से होने के बावजूद अपनी कड़ी मेहनत, ईमानदारी और लगन के बल पर देश के प्रधानमंत्री बने। उनके कार्यकाल के दौरान देश में अन्न की कमी और युद्ध जैसी कठिन परिस्थितियां आईं, लेकिन उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद सभी के सहयोग से देश को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया और ‘जय जवान, जय किसान’ का ओजस्वी नारा दिया।

ad12

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

समारोह के दौरान पूर्व पीएमएस डॉ. आर.वी. सिंह, डॉ. सुब्रत अरोड़ा, डॉ. निष्ठा गुलाटी, डॉ. अभिषेक अनेजा, डॉ. पंकज जैन, डॉ. प्रशांत सैनी, मेट्रन सुषमा, हिमांशु जोशी, हिमानी खन्ना, आशा, दीपाली, कीर्ति, मिथलेश, निशा, रजनी, हेमलता, शालिनी त्यागी, बेनूनंदा, राहुल टांक, राहुल यादव, अर्पित, प्रदीप मौर्य, दिनेश लखेड़ा, नरेंद्र भट्ट, मुकांशी, नवीन, मूलचंद चौधरी, नाथी और लाल खान सहित बड़ी संख्या में चिकित्सालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *