उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News…‘ चंद्रप्रभा का अटूट संकल्प ’ नाटक का रविवार को मंचन |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। नाट्य संस्था मेघदूत की ओर से 17 मई को टाउनहॉल में नारी प्रधान नाटक “चंद्रप्रभा का अटूट संकल्प“ का मंचन किया जाएगा। शाम साढ़े छह बजे से मंचित नाटक में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

प्रसिद्ध रंगकर्मी एसपी ममगाईं द्वारा लिखित और निर्देशित चंद्रप्रभा का अटूट संकल्प नाटक मूलतः पहाड़ की नारी के पहाड़ जैसे संघर्ष और पहाड़ जैसे ही हौसले की एक आत्मकथा है।

ad12

यह सेना के शहीद कैप्टेन की पत्नी का अपनी तीन अबोध बेटियों को उच्च शिक्षा देकर समाज में शीर्ष तक पहुंचाने के संघर्ष पर आधारित है। संस्था ने कलाप्रेमियों से नाट्य मंचन को देखने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *