उत्तराखंडसंपादकीय

Rishikesh News…मुनिकीरेती से तपोवन तक हटाया अतिक्रमण|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। नगरपालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला और पुलिस प्रशासन ने चारधाम यात्रा मार्ग से अतिक्रमण हटाया। कैलाशगेट से शुरू अभियान तपोवन चौराहे तक चला। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे से ठेली-रेहड़ी, अस्थायी दुकानें और अन्य अवैध अतिक्रमण हटाए गए।

प्रशासन का कहना है कि यात्रा सीजन में यातायात दबाव को देखते हुए मार्ग को बाधामुक्त रखना प्राथमिकता है, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को जाम और अव्यवस्था का सामना न करना पड़े।

पालिका प्रशासन ने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से अपील की कि यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें और नगर की स्वच्छता और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

ad12

अभियान में एसएसआई योगेश चंद्र पांडे, एसआई आशीष शर्मा, आशीष रतूड़ी, पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती, सेनेटरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *