उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News… PMAGP के तहत होगा 14 गांवों का विकास|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में “प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना” (PMAGP) के तहत जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए चयनित गांवों के समग्र विकास की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिले में अनुसूचित जाति बाहुल्य 14 गांवों का चयन किया गया है। इनमें चकराता विकासखंड के 8, कालसी के 4 और विकासनगर के 2 गांव शामिल हैं। चयनित ग्राम को ‘गैप फिलिंग’ कार्यों के लिए 20 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी।

बैठक में पेयजल, स्वच्छता, ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण व मरम्मत, आंगनबाड़ी भवन, ऑल वेदर रोड, सोलर व स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

उरेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2026-27 की जिला योजना में प्रत्येक गांव में 15 सोलर लाइट लगाने का प्रस्ताव है। सीडीओ ने विभागों को योजनाओं की नियमित समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य हासिल करने और अधिक से अधिक लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी मनोज नौटियाल, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी व चयनित ग्रामों के प्रधान मौजूद रहे।

ad12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *