उत्तराखंडसंपादकीय

Laldhang Samachar….नहीं मिल रहे गैस सिलेंडर, ग्रामीणों ने किया जमकर प्रदर्शन| अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-अनिल शर्मा, लालढांग
गैस सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान उपभोक्ताओं का सब्र का बांध टूटने लगा है। श्यामपुर क्षेत्र में गुस्सायें ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस व जनप्रतिनिधियों के समझाने-बुझाने के बाद गुस्सा थम तो गया है लेकिन शांत नहीं हुआ है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि रसोई गैस की कालाबाजारी की जा रही है।


लालढांग क्षेत्र, श्यामपुर समेत इस इलाके के अन्य जगहों पर रसोई गैस का संकट गहराता जा रहा है। यहां पिछले दस दिनों से होम डिलीवरी नहीं हो रही है। इससे ग्रामीण परेशान और गुस्से में हैं। गोदामों तक पहुंचकर ही सिलेंडर लेने पड़ रहे हैं। यह भी आरोप है कि समय पर गोदामों से भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं।


इससे ग्रामीणों को किराया लगाकर गोदामों तक पहुंचना पड़ रहा है। आरोप यह भी है कि बुकिंग कराने के बाद भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं।

ad12


इससे ग्रामीण परेशान व गुस्से में है और आखिर ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट ही गया। श्यामपुर क्षेत्र में ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन करते हुये अपना गुस्सा जाहिर किया। बहरहाल, मौके पर पुलिस व जनप्रतिनिधि भी पहुंचे और तब जामकर मामला थम गया है। अब देखना यह है कि अब यह समस्या समाप्त हो जायेगी या फिर सबकुछ ऐसा ही चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *