Laldhang News….दस दिनों से रसोई गैस सिलेंडर आने का इंतजार| आखिर कब आयेगा|अनिल शर्मा की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-अनिल शर्मा, लालढांग
रसोई गैस की किल्लत कम होने के बजाय लगातार बढ़ रही है। यूं कहें कि हाल बेहाल होते जा रहे हैं। अपने लालढांग क्षेत्र में भी ठीक ऐसे ही हालात बने हुये हैं। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां दस दिनों से गैस न आने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से गैस की आपूर्ति कराने की मांग अधिकारियों से की है। अब ऐसा होता है कि कि नहीं, राम-जाने। पर हाल दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। होम डिलीवरी एकदम बंद ही हो गयी है।

लालढांग क्षेत्र की बात करें तो यहां लालढांग राणा गैस सर्विस का ऑफिस व गोदाम गैडीखाता गांव में है। गोदाम से ही भारत गैस की सप्लाई क्षेत्र के गांवों में होम डिलीवरी की जाती है।
पिछले कुछ समय से रसोई गैस का संकट का असर यहां भी देखने को मिल रहा है। हालात सुधरने के बजाय खराब ही होते जा रहे हैं। अंदाजा लगाने के यह बताना ही काफी है कि यहां पिछले दस दिनों से लालढांग क्षेत्र में गैस की आपूर्ति नहीं की जा रही है। एजेंसी संचालकों की ओर से गैस गोदाम से ही उपभोक्ताओं को गैस दी जा रही है। यानि होम डिलीवरी नहीं हो रही है।

नतीजतन, गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने के लिए दस किलोमीटर गैंडीखाता जाना पड़ रहा है। जिसमें सौ से एक सौ बीस रुपये किराया देकर सिलेंडर लाना पड़ रहा है। नोडल अधिकारी उपदेश भट्ट ने बताया कि राणा गैस सर्विस के पास गैस नहीं आ रही है इसलिए आपूर्ति बंद हो रही है।
