उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News….पर्यटन मंत्री महाराज से मिले ITBP के महानिरीक्षक|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और पर्यटन विभाग के बीच समन्वय को लेकर अहम पहल की जा रही है।

ad12

सोमवार को आईटीबीपी के महानिरीक्षक मनु महाराज ने प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इसबीच सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन विकास को गति देने, विभागीय समन्वय को मजबूत करने और चारधाम यात्रा में आईटीबीपी के कार्यों पर चर्चा की गई। मौके पर उप महानिरीक्षक शैलेन्द्र जोशी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *