उत्तराखंडसंपादकीय

Garhwal News…सेना समेत देश के 200 ट्रैकर्स ने लिया 113 किमी मैराथन में हिस्सा|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

श्रीनगर (गढ़वाल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आयोजित सूर्य देवभूमि चैलेंज के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। भारतीय सेना और उत्तराखंड पर्यटन विभाग के इस आयोजन में सेना के 100 जवानों समेत देशभर से लगभग 200 ट्रैकर्स ने हिस्सा लिया।

प्रतिभागियों ने केदार-बदरी ट्रेल पर हेलंग से कलगोट, कलगोट से मंडल और मंडल से उखीमठ तक कुल 113 किलोमीटर की कठिन हाई एल्टीट्यूड मैराथन सफलतापूर्वक पूरी की। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ, केदारनाथ धाम और पंच केदार से जुड़े ऐतिहासिक व आध्यात्मिक मार्ग का भी अनुभव किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को प्रेरित कर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है। इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करती हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह आयोजन राज्य की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ सीमांत क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाने में भी सहायक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमांत क्षेत्रों का विकास तेज हुआ है, साहसिक पर्यटन को नई पहचान मिल रही है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार एंगलिंग, राफ्टिंग, कयाकिंग, ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और माउंटेनियरिंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। कार्यक्रम की शुरुआत 16 अप्रैल को बदरीनाथ में एक्सपो के साथ हुई, जिसके बाद 17 से 19 अप्रैल तक मैराथन के विभिन्न चरण आयोजित किए गए।

ad12

मौके पर विधायक विनोद कंडारी, मध्यकमान के ळव्ब्-पद-ब् लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, ओलम्पिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंद्र सिंह बेनीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, ब्लाक प्रमुख देवप्रयाग विनोद बिष्ट, कीर्तिनगर अंचला खण्डेवाल, डीएम टिहरी नितिका खण्डेलवाल, एसएसपी श्वेता चौबे, कुलपति प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *