उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News….मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट प्रगति पोर्टल की समीक्षा की|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में स्टेट प्रगति पोर्टल की समीक्षा की। उन्होंने राज्य और केंद्र पोषित योजनाओं की मॉनिटरिंग अब इसी पोर्टल से करने के निर्देश दिए। सीएस ने विभागों को अपनी प्रमुख योजनाएं जल्द पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा।

मुख्य सचिव ने नियोजन विभाग को निर्देशित किया कि पोर्टल को इस प्रकार विकसित किया जाए, जिससे योजनाओं की विभागवार और योजनावार समीक्षा आसानी से की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग को अपनी परियोजनाओं के स्पष्ट माइलस्टोन तय करने होंगे, ताकि धीमी प्रगति वाले कार्यों की समय रहते पहचान कर आवश्यक कदम उठाए जा सकें। इससे योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने सभी विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं को भी पोर्टल में शामिल करने पर जोर दिया। साथ ही पिछले तीन से पांच वर्षों में इन योजनाओं से हुए रोजगार सृजन का विश्लेषण कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं की प्रभावशीलता का आकलन कर उनकी कमियों को दूर किया जा सके।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने पोर्टल का ट्रायल लेते हुए विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में उन्होंने अस्पतालों, उप जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति जानी। उन्होंने भवन निर्माण के साथ मैनपावर और मशीनों के उन्नयन को भी योजनाओं में शामिल करने तथा समग्र योजना बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा भवनों में बेसमेंट पार्किंग अनिवार्य करने पर भी जोर दिया।

ad12

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव सचिन कुर्वे, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, अपर सचिव झरना कमठान आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *