उत्तराखंडसंपादकीय

Rishikesh News….नेत्र व दंत परीक्षण शिविर 154 लोगों ने उठाया लाभ |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। होली के उपलक्ष में जय मान चम्फुवा देवता दिव्य दरबार ट्रस्ट की ओर से भट्टोवाला स्थित अखिलेश्वर कॉलोनी में नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 154 मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

रविवार को आयोजित शिविर का शुभारंभ देवता उपासक मंतोष भिग्वान और पुजारी संतोष भिग्वान ने किया। शिविर में नेगी आई केयर के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. राजे नेगी और डेंटल केयर क्लिनिक के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. मनोज कांडपाल ने टीम के साथ मरीजों का परीक्षण किया।

चिकित्सकों ने मरीजों को आंखों और दांतों की देखभाल के प्रति जागरूक किया। बदलते मौसम में संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता पर जोर दिया गया। डॉ. नेगी ने होली प्राकृतिक रंगों से मनाने की अपील की। बताया कि बाजार में मिलने वाले कई रंगों में कांच के कण, ब्रोमाइड ऑक्साइड और क्रोमियम आयोडाइड जैसे हानिकारक रसायन पाए जाते हैं, जो त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

ट्रस्ट प्रतिनिधि मंतोष भिग्वान ने बताया कि वे स्वयं मेडिकल छात्र हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कार्य कर रहे हैं। ट्रस्ट प्रत्येक तीन माह में विभिन्न रोगों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करता रहेगा, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

ad12

शिविर के आयोजन में मनोज नेगी, मनोज बर्थवाल, दिनेश रावत, अंकित चौहान, लक्की पंवार, आर्यन सिंह, सुशांत रावत, आयुष रावत, सागर राणा, दयाल सिंह, राहुल, आराधना, चांदनी देवी ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *