Laldhang News…बिजली घर में की ” तालाबंदी “, कांग्रेसियों ने दिया धरना| अनिल शर्मा की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-अनिल शर्मा
श्यामपुर क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से आमजन परेशान हैं। इसको लेकर गुरुवार को गैंडीखाता के नौरंगाबाद के बिजली घर में अघोषित विद्युत कटौती से परेशान होकर कांग्रेसियों ने तालाबंदी करने के साथ ही वहां धरना दिया। ऊर्जा निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे, इसके बाद भविष्य में बिना वजह के विद्युत कटौती नहीं करने का आश्वासन मिलने के बाद ही धरना समाप्त किया गया।


न्याय पंचायत लालढांग के ग्राम पंचायत में पिछले काफी समय से अघोषित रूप से बिजली कटौती की जा रही थी। रोजाना शाम लगते ही 2 घंटे तक विद्युत व्यवस्था के नहीं होने से ग्रामीण रोजमर्रा का काम नहीं निपटा पा रहे थे, जिससे क्षेत्र में काफी रोष उत्पन्न हो रहा था। वहीं गुरुवार को कांग्रेसी नेता गुरजीत लहरी के नेतृत्व में नौरंगाबाद के बिजली घर में तालाबंदी करने के साथ ही धरना दिया गया। सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम के एसडीओ कमलराज नेगी और श्यामपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ऊर्जा निगम के अधिकारी बिजली घर का ताला खोलने के साथ ही धरना समाप्त करने की मांग करते रहे

लेकिन वह धरने पर बैठे लोगों का कहना था कि जब तक उन्हें उच्च अधिकारियों से लिखित आश्वासन नहीं मिलता तब तक तालाबंदी के साथ ही धरना भी जारी रहेगा। गुरजीत लहरी का कहना था कि पूर्व में कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फोन कर विद्युत व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की गई थी मगर उसके बाद भी अधिकारी अपनी मनमानी पर उतारू थे ईश्वर उन्हें तालाबंदी करने को मजबूर होना पड़ा।
