उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News…प्राइड मूवमेंट समारोह में एसएसबी के अधिकारी व जवान सम्मानित |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। अर्पित फाउंडेशन की ओर से आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया। उन्होंने सैनिकों साहस, समर्पण और राष्ट्र सेवा भावना की सराहना की।

रविवार को सीएम कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सीएम धामी ने कहा कि एसएसबी ने पिछले छह दशकों से आंतरिक सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, आतंकवाद, नक्सलवाद तथा आपदा प्रबंधन आदि क्षेत्रों में अदम्य साहस और समर्पण के साथ देश की सुरक्षा सुनिश्चित की है।

उन्होंने कहा कि एसएसबी के जवान जहां एक ओर राष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा में दिन-रात तत्पर रहते हैं, वहीं खेल, सामाजिक सरोकारों और आपदा राहत कार्यों में भी उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत रक्षा सामग्री निर्यात करने वाले प्रमुख देशों में शामिल है। बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत के स्वदेशी हथियारों की शक्ति को विश्व ने देखा और सराहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए लगातार निर्णय ले रही है। शहीदों के परिजनों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख किया गया है। वीरता पदक से अलंकृत जवानों को मिलने वाली सम्मान राशि में भी वृद्धि की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत सीमावर्ती गांवों के विकास और सशक्तिकरण की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों का व्यापक नेटवर्क तैयार किया जा रहा है।

ad12

मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, स्वामी कैलाशानन्द महाराज, डीआईजी एसएसबी सुधांशु नौटियाल, अर्पित फाउंडेशन से हनी पाठक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *