चौपाल लगाकर दी ग्रामीणों को कानून की जानकारी| अनिल शर्मा की Report
सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग
नशा व नशे के सौदागरों पर खाकी का डंडा चल रहा है तो नशा छोड़ने को आम नागरिकों को जागरूक भी किया जा रहा है। इस क्रम में सीधे गांवों तक पर पहुंचकर ग्रामीणों को उपयोगी जानकारी साझा की जा रही है। इस क्रम को आगे बढ़ाते हुये चौकी लालढांग क्षेत्र में समसपुर कटेबढ चौक में क्षेत्रवासियों के साथ चौपाल का आयोजन किया गया।
![](https://i0.wp.com/citylivetoday.com/wp-content/uploads/2023/05/bfb5da4a-2076-49b8-8ad5-011d3508c72d-58.jpg?resize=283%2C160&ssl=1)
सभी स्थानीय लोगो द्वारा देवभूमि नशा मुक्त अभियान में पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। गांव में नशा मुक्त अभियान समिति बनाई गई। इस मौके पर गौरी एप समेत अन्य कानूनों की जानकारी भी दी गयी।