Health News……बदल रहा है मौसम, बुजुर्ग और बच्चे रहें सतर्क|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह-शाम ठंड और सर्द हवाओं के कारण वायरल संक्रमण के मामलों में इजाफा दर्ज किया गया है। जिसके मद्देनजर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों और छोटे बच्चों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी है।

चिकित्सकों के अनुसार नवंबर और दिसंबर माह संक्रमण फैलने के लिए सबसे अनुकूल माने जाते हैं। ऐसे में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ने से बच्चे और बुजुर्ग सबसे पहले बीमारियों की चपेट में आते हैं। अस्पतालों में सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

डॉक्टरों ने अभिभावकों और बुजुर्गों को सलाह दी है कि वे सर्द हवाओं से बचें। ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें और खानपान में ऐसी चीजें शामिल करें जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं। विशेषकर विटामिन-सी से भरपूर फल संतरा, नींबू, आंवला और मौसमी का नियमित सेवन करें।
