उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand…. सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाएं सतर्कता: गृह सचिव|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। गृह सचिव शैलेश बगौली ने सोमवार को सचिवालय में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ राज्य की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने उत्तराखण्ड के सभी क्षेत्रों, विशेषकर बॉर्डर एरिया में सतर्कता बढ़ाने और कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

गृह सचिव बगौली ने कहा कि राज्यों की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी विशेष सावधानी बरती जाए। उन्होंने सभी बॉर्डर क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर एएनपीआर कैमरे लगाने के निर्देश दिए, जिससे संदिग्ध वाहनों की ट्रैकिंग अधिक प्रभावी हो सकेगी।

उन्होंने प्रमुख पर्यटन स्थलों पर चेकिंग अभियान तेज करने और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा। शहरों और संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरों की समुचित व्यवस्था एवं उनकी रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। सभी सरकारी दफ्तरों के आसपास के क्षेत्रों को भी सीसीटीवी निगरानी दायरे में लाने पर जोर दिया गया।

गृह सचिव ने कहा कि राज्यवासियों और पर्यटकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए यदि अतिरिक्त मैनपावर, तकनीक या अन्य संसाधनों की आवश्यकता हो तो तुरंत शासन और मुख्यालय को अवगत कराएं।

ad12

बैठक में एडीजी अभिनव कुमार, वी. मुर्गेशन समेत सभी जनपदों जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *