Doon News….एकता परेड में पीएम मोदी ने सराही उत्तराखंड की झांकी |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। गुजरात के केवडिया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के सम्मुख आयोजित भव्य एकता परेड में उत्तराखंड की झांकी ने देवभूमि की प्राकृतिक सौंदर्य, संस्कृति और विकास की झलक प्रस्तुत की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परेड का निरीक्षण करते हुए उत्तराखंड की झांकी और लोक कलाकारों के मनमोहक प्रदर्शन की ताली बजाकर सराहना की।

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के मुख्य समारोह में देश के चुनिंदा आठ राज्यों को झांकी प्रदर्शन का अवसर मिला, जिनमें उत्तराखंड भी शामिल था।

‘अष्ट तत्त्व और एकत्व’ की थीम पर आधारित उत्तराखंड की झांकी में राज्य के धार्मिक स्थलों, नैसर्गिक सौंदर्य, सांस्कृतिक समृद्धि और विकास के विभिन्न आयामों का सुंदर समावेश किया गया।

ad12

नोडल अधिकारी एवं सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान के नेतृत्व में लोक कलाकारों के दल ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीतों और नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की झांकी और कलाकारों के प्रदर्शन को दर्शकों की व्यापक सराहना प्राप्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *