Uttarakhnd News…..नई हवाई सेवाओं से दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान) के तहत पिथौरागढ़-मुनस्यारी-पिथौरागढ़ और हल्द्वानी-अल्मोड़ा-हल्द्वानी हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने अपने आवास से वर्चुअल माध्यम द्वारा इस सेवा का लोकार्पण किया।

सीएम धामी ने कहा कि नई हवाई सेवाओं के शुरू होने से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में आम नागरिकों का आवागमन और सुगम होगा। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा और मुनस्यारी उत्तराखंड के प्राचीन नगर होने के साथ ही ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। अब पर्यटक इन स्थानों तक आसानी से पहुंच पाएंगे।

सीएम ने कहा कि हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से हल्द्वानी से अल्मोड़ा पहुंचने का समय 3-4 घंटे से घटकर कुछ ही मिनट रह जाएगा। इन सेवाओं से पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी उड़ान योजना ने राज्य में हवाई संपर्क को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। योजना के अंतर्गत प्रदेश में हवाई पट्टियों और हेलीपोर्ट्स का विकास किया गया है। वर्तमान में 18 हेलीपोर्ट्स में से 12 पर सेवाएं शुरू हो चुकी हैं।

धामी ने कहा कि अब तक गौचर, जोशियाड़ा, हल्द्वानी, मुनस्यारी, मसूरी, पिथौरागढ़, पंतनगर, चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल और अल्मोड़ा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को हेली सेवाओं से जोड़ा जा चुका है। जल्द ही अन्य क्षेत्रों को भी जोड़ा जाएगा।

बताया गया कि नई हेली सेवा सप्ताह में सातों दिन और दिन में दो बार संचालित होगी। हेली सेवाओं का किराया ₹2500 निर्धारित किया गया है। संबंधित यात्री टिकट https://airheritage.in/ के माध्यम से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

कार्यक्रम में सचिव युकाडा सचिन कुर्वे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी युकाडा आशीष चौहान समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ad12

हेली सेवाओं के संचालन का समय
• पिथौरागढ़ से मुनस्यारीः सुबह 10:30 बजे और दोपहर 1:50 बजे
• मुनस्यारी से पिथौरागढ़ः सुबह 10:50 बजे और दोपहर 2:10 बजे
• हल्द्वानी से अल्मोड़ाः सुबह 11:50 बजे और दोपहर 3:10 बजे
• अल्मोड़ा से हल्द्वानीः दोपहर 12:50 बजे और शाम 4:10 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *