Uttarakhand News…एसबीएम कॉलेज की माही ने जीता रजत पदक|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। भरत मंदिर इंटर कॉलेज की एनसीसी कैडेट माही ने अखिल भारतीय थल सैनिक कैंप में फायरिंग में रजत पदक हासिल किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने माही को सम्मानित किया।

सोमवार को विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी द्वारा माही का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को माही से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर सीनियर लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर में देश के एनसीसी कैडेट्स सेना विंग के प्रशिक्षण और सैन्य अभ्यासों बाधा प्रशिक्षण, मानचित्र पठन और निशानेबाजी में शामिल होते हैं।

जूनियर एनसीसी ऑफिसर विकास नेगी ने कहा कि इसका उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व, शारीरिक सहनशक्ति, मानसिक तीक्ष्णता और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करना है। बताया कि डीजी एनसीसी कैंप दिल्ली कैंट में आयोजित शिविर में देश के 17 डिवीजनों के 1500 से अधिक एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया।

ad12

इस अवसर पर शिव प्रसाद बहुगुणा, भगवती प्रसाद जोशी, जितेन्द्र बिष्ट, डॉ सुनील दत्त थपलियाल, नवीन मैंदोला, रंजन अंथवाल, संजीव कुमार, प्रवीण रावत, नीलम जोशी, सुशीला बर्थवाल, शकुन्तला आर्य, पूजा, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *