सेड़ियाखाल में महाराज ने डाला वोट|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल विधानसभा के पोखड़ा ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेड़ियाखाल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महाराज ने कहा कि जनपद हरिद्वार को छोड़ कर प्रदेश में अब 28 जुलाई को दूसरे चरण का मतदान होगा। कहा कि गांव की सरकार के लिए ईमानदार और कर्मठ जनप्रतिनिधि का चुना जाना बेहद जरूरी है।
