उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand पंचायत चुनावः तय तारीखों में ही होगा मतदान|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान की तारीखों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। मतदान पूर्व निर्धारित तिथियों 24 और 28 जुलाई को दो चरणों में होगा।

आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने बताया कि प्राकृतिक आपदा या अन्य किसी आपात स्थिति के कारण किसी पोलिंग स्टेशन या बूथ पर मतदान नहीं हो सका तो ऐसी स्थिति के लिए ही पुनर्मतदान की तिथियां घोषित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को जारी आयोग का पत्र भी इसी से संबंधित है, जिसका मतदान की तिथियों में परिवर्तन से कोई संबंध नहीं है। आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान की तारीखों को लेकर भ्रम में न रहें।

ad12

गोयल ने बताया कि 24 और 28 जुलाई को किसी पोलिंग स्टेशन या बूथ पर मतदान नहीं हो सका तो वहां क्रमशः 28 और 30 जुलाई को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक पुनर्मतदान कराया जाएगा। बताया कि मतगणना निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई को ही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *