जय श्रीकृष्णा| जानियेगा आज कैसे रहेगा आपका दिन| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि- आज का  दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आपके दैनिक कार्य भी आंशिक रूप से प्रभावित हो सकते हैं। अतः आज आपको कार्य के प्रति सावधानी रखनी होगी और जोखिम वाले कामोंसे दूर रहना होगा।    

 

     वृष राशि- आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। आज आपका कोई बहुप्रतीक्षित कार्य भी सिद्ध हो सकता है। वाहन खरीदने का मन भी बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में किसी प्रकार के मतभेद हैं,तो आज सुलह करने की कोशिश करें।   

                                                            

      मिथुन राशि-आज आपके घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज दिन का  आर्थिक लाभ के लिए अच्छा रहेगा। आप यदि किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज उसका हल निकल सकता है।       

    कर्क राशि-आज आपको धैर्य के साथ दिन व्यतीत करना होगा।  आपका मन काफी अस्थिर रह सकता है। जिसका दुष्प्रभाव आपके कार्य और निर्णय शक्ति पर पड़ सकता है। क्रोध की अधिकता भी रह सकती है।

   सिंह राशि-आज आप पारिवारिक विवाद के कारण चिन्तित रह सकते हैं। वाहन आदि को लेकर भी आप परेशानी महसूस कर सकते है। जमीन आदि स्थाई संपत्ति को खरीदना और बेचना भी आज उचित न होगा।


कन्या राशि-यदि आप वेरोजगार हैं, तो आज आप आर्थिक गतिविधि से जुड़ने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी उन्नतिकारक मौके मिल सकते हैं।                                                                      

     तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहेगा। आपके बिगड़े काम सुधरने शुरू हो सकते हैं। लेकिन आपको ध्यान काम पर ही केन्द्रित करना होगा। कयोंकि मानसिक रूप से आप अस्थिर रह सकते हैं। दैनिक कार्य आपके यथावत चलते रहेंगे।

            

  वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य सफल हो सकता है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छे अवसर लेकर आने वाला है। इसके अलावा आज आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक भी बने रहेंगे।                                                                       

  धनु राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके प्रास्तावित काम तो पूरे हो सकते हैं, लेकिन कुछ उलझनों में भी आप घिरे  रह सकते हैं। मन-मस्तिष्क में कुछ नकारात्मक विचार भी उत्पन्न हो सकते हैं। अतः सकारात्मक बने रहने का प्रयास करें।


मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आप नौकरी या व्यवसाय के अलावा भी अतिरिक्त आय के साधनों से जुड़ सकते हैं अथवा ऐसा विचार बना सकते हैं। नौकरी व्यवसाय की तलाश करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छे अवसर लेकर आ सकता है।


 कुम्भ राशि-आज आप अपने किसी प्रास्तावित काम को लेकर सही दिशा में सकारात्मक प्रयास करते हैं, तो सफलता मिलनी सुनिश्चित है। आर्थिक लाभ मिलने की भी आज संभावना बन रही है। नौकरी में पदोन्नति और व्यवसाय में उन्नति के योग भी बन रहे हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में उन्हें आज कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

ad12


मीन राशि-आज आपके बनते हुए कार्य बाधित हो सकते हैं, लेकिन यदि आप धैर्य और बुद्धि का प्रयोग ठीक प्रकार से करते हैं, तो कार्य बन सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी आप काफी परेशान रह सकते हैं। आज आप किसी विषय-वस्तु के संबंध में  गलत निर्णय भी ले सकते हैं, अतः निर्णय या तो सोच-समझकर लें,या फिर कुछ दिनों के लिए टाल दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *