Hraidwar News…इस एसोसिएशन की नयी कार्यकारिणी का गठन|Click कर जानिये किसको क्या मिला दायित्व

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

उत्तराखण्ड मेडिकल एण्ड पब्लि हैल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन जनपद शाखा हरिद्वार का द्विवार्षिक अधिवेशन दिनांक 19-05-2025 को चैनराय राजकीय महिला चिकित्सालय, हरिद्वार के सभागार में सम्पन्न हुआ।

अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में डा0 आर0के0 सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में डा0 विजयेश भारद्वाज, प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय, हरिद्वार, डा0 राजेश गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, राजकीय उप जिला मेला चिकित्सालय, हरिद्वार, श्रीमती रजनी रावत, प्रान्तीय अध्यक्ष, उत्तरांचल मेडिकल एण्ड पब्लिक हैल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन, उत्तराखण्ड, श्री संजय नेगी, प्रान्तीय महामंत्री, उत्तरांचल मेडिकल एण्ड पब्लिक हैल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन, उत्तराखण्ड़, , डा0 सन्दीप निगम, डा0 मनीष दत्त, डा0 रणवीर सिंह, डा0 यशपाल तोमर, जनपद अध्यक्ष, पी0एम0एच0एस0 संवर्ग, श्री राकेश भट्ट, मण्डलीय अध्यक्ष, उत्तरांचल मेडिकल एण्ड पब्लिक हैल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन, गढ़वाल मण्डल, श्री हिमांशु सिंघल,

मण्डलीय सचिव, उत्तरांचल मेडिकल एण्ड पब्लिक हैल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन, गढ़वाल मण्डल, श्री पुष्कर सिंह पंवार, जनपद अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मेसी अधिकारी, श्री एस0पी0 बडोला, जनपद मंत्री डिप्लोमा फार्मेसी अधिकारी, श्री अशोक राज उनियाल, प्रांतीय महामंत्री, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन, उत्तराखण्ड़, श्री सोहन सिंह रावत, प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन, उत्तराखण्ड़, श्री महावीर त्यागी, प्रान्तीय अध्यक्ष, वाहन चालक महासंघ श्री दिनेश लखेडा, प्रान्तीय अध्यक्ष, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, श्री विपिन सैनी, मण्डलीय सचिव, उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज, श्री ललित मोहन जोशी, जनपद अध्यक्ष, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन, हरिद्वार श्री अनिल चौधरी, जनपद मंत्री, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन, हरिद्वार, श्री सईद अहमद, जनपद अध्यक्ष, उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज, हरिद्वार श्री रोहित कुमार शर्मा, जनपद सचिव, उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज, हरिद्वार, श्री गिरिश चन्द, जनपद अध्यक्ष, उत्तराखण्ड नर्सेज संघ, श्री महावीर चौहान, श्री सुरेश बेलवाल, जनपद अध्यक्ष, लैब टैक्नीशियन, श्री अबीश कुमार, जनपद मंत्री, वाहन चालक संघ द्वारा प्रतिभाग एवं सम्बोधित किया गया। अधिवेशन का संचालन श्री मनोजन नवानी, जिला अध्यक्ष के द्वारा किया गया।


एसोसिएशन के प्रथम सत्र का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर स्वागत सत्कार के साथ किया गया। इस अवसर पर मंचासीन सभी अतिथियों द्वारा संगठन की एकता निर्वाचन प्रक्रिया को सर्वसम्मति से सम्पन्न कराने पर बल दिया गया। श्री रजनी रावत, प्रान्तीय अध्यक्ष एवं श्री संजय नेगी, प्रान्तीय महामंत्री द्वारा संगठन के सम्बन्ध में प्रकाश डाला गया। इसके अतिरिक्त अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। प्रथम सत्र का समापन सभी अतिथियों को धन्यवाद के साथ किया गया।


द्वितीय सत्र में एसोसिएशन के सदस्य जिनका स्थानान्तरण पदोन्नति होने के उपरान्त अन्य जनपदों में हुआ है, उनकांे संगठन द्वारा सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेट की गयी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी तथा एसोसिएशन के निर्वाचन की र्कायवाही प्रारम्भ की गयी। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्री मनोज नवानी द्वारा कार्यकारिणी को भंग किया गया। श्री सईद अहमद, श्री दिनेश लखेडा तथा श्री अनिल चौधरी द्वारा एसोसिएशन के संविधान के अनुसार निर्धारित पदों पर निर्वाचन कार्यवाही सम्पन्न की गयी। सभी पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया निर्विरोध रूप से आम सहमति के आधार पर सम्पन्न हुई।


अधिवेशन में सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित कार्यकारिणी निम्न प्रकार है-

1- श्री मनोज नवानी अध्यक्ष राजकीय उप जिला चिकित्सालय, रूड़की।
2- श्री अंशु तोमर उपाध्यक्ष मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार।
3- श्री धीरेन्द्र सिंह जिला मंत्री जिला चिकित्सालय, हरिद्वार।
4- श्री कामेश कुमार तोमर संगठन मंत्री सामु0स्वा0के0 नारसन।
5- श्री निष्कांत चौधरी कोषाध्यक्ष राजकीय उप जिला चिकित्सालय, रूड़की।
6- श्री अजय बिष्ट संरक्षक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार।
7- श्रीमती मंजू रावत सम्प्रेक्षक उप जिला मेला चिकित्सालय, हरिद्वार।

ad12

उपरोक्तानुसार नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को श्री अशोक राज उनियाल, प्रान्तीय महामंत्री, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन, उत्तराखण्ड़ द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से श्री अजय विष्ट जी को संरक्षक एवं श्रीमती मंजू रावत को सम्प्रेक्षक के पद पर मनोनित किया गया। एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन के उपरान्त निर्वाचित जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री ही संगठन की समस्त कार्यवाहियों एवं पत्राचार के लिए अधिकृत रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *