Valley of Flowers…इस दिन से खुल रही 500 से अधिक प्रजाति के रंग बिरंगे फूलों वाली ” घाटी “| Click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-उत्तराखंड

Valley of Flowers : देश दुनिया के सैलानी इस वर्ष एक जून से विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के दीदार कर सकेंगे। यह घाटी जैव विविधता और सैकड़ों प्रजातियों के फूलों व नैसर्गिक सौंदर्य के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

उत्तराखण्ड के जनपद चमोली में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी ट्रैक दुर्लभ हिमालयी वनस्पतियों से समृद्ध है। जैव विविधता का अनुपम खजाना है। यहां 500 से अधिक प्रजाति के रंग बिरंगे फूल खिलते हैं। फूलों की घाटी से टिपरा ग्लेशियर, रताबन चोटी, गौरी और नीलगिरी पर्वत के विह्ंगम नजारे भी देखने को मिलते हैं। इस वर्ष फूलों की घाटी 30 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहेगी।

उन्होंने बताया कि फूलों की घाटी ट्रैकिंग के लिए भारतीय नागरिकों को 200 रुपये और विदेशी नागरिकों के लिए 800 रुपये ईको ट्रैक शुल्क निर्धारित किया गया है। बताया कि फूलों की घाटी के लिए बेस कैंप घांघरिया से टूरिस्ट गाइड की सुविधा भी रहेगी

ad12

उप वन संरक्षक बीबी मर्तोलिया ने बताया कि फूलों की घाटी के लिए पर्यटकों का पहला दल 01 जून को घांघरिया बेस कैंप से रवाना किया जाएगा। पर्यटकों को फूलों की घाटी का ट्रैक करने के बाद उसी दिन बेस कैंप घांघरिया वापस आना होगा। बेस कैंप घांघरिया में पर्यटकों के ठहरने की समुचित व्यवस्था है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *