श्यामपुर की बेटी ” मनीषा ” की घर पहुंचे ” हरदा “| Manisha Chauhan को इंडियन महिला हॉकी टीम में मिली जगह| अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस को


हाल के ही दिनों में उत्तराखंड की एक और बेटी ने Manisha Chauhan प्रदेश का नाम रोशन किया है। हरिद्वार की हॉकी खिलाड़ी को इंडियन महिला हॉकी टीम में जगह मिली है। इससे परिवार में जश्न का माहौल है। घर पर लोगों का बधाई देने का तांता लगा हुआ है। इस क्रम में उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत भी Manisha Chauhan के निवास स्थान श्यामपुर कांगड़ी हरिद्वार में पहंुचे और परिवार को सम्मानित किया। इस अवसर शमशेर भडाणा हेमराज सिंह पूर्व प्रधान सत्यवीर सिंह चैाहान. शौकीन कलूड़ा ज्ञान सिंह राणा अशोक रावत मुकेश चैाहान आदि उपस्थित थे

हरिद्वार की धरती से खिलाड़ियों की धार तेज होती जा रही है। यह अच्छी खबर है। बताते चलें कि वंदना कटारिया के बाद हरिद्वार की हॉकी खिलाड़ी Manisha Chauhan को इंडियन महिला हॉकी टीम में जगह मिली है। श्यामपुर कांगड़ी गांव की रहने वाली Manisha Chauhan जल्द ही एफआईएच प्रो लीग खेलने के लिए बेल्जियम और इंग्लैंड जाएंगी। हाल ही में भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की गई है।

ad12

Manisha Chauhan के पिता ज्ञान सिंह हाल ही में बीएसएफ से सेवानिवृत हुए हैं। मनीषा के हॉकी करियर की शुरुआत श्यामपुर स्थित श्रीराम विद्या मंदिर से हुई। स्कूल के फिजिकल एजूकेशन टीचर और हॉकी कोच बलविंदर सिंह ने मनीषा के खेल को निखारा। बलविंदर सिंह का कहना है कि मनीषा के अंदर अनुशासन और दृढ़ इच्छा शक्ति है। उन्हें विश्वास था कि मनीषा का एक दिन इंडियन टीम में चयन जरूर होगा। वहीं, बेटी की इस उपलब्धि से खुश मनीषा के माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनका कहना है कि उनकी बेटी देश के लिए मेडल जरूर लाएगी। मनीषा का चयन इंडियन टीम में बतौर मिडफील्डर किया गया है। बता दें, भारतीय हॉकी टीम में हैट्रिक गर्ल के नाम से मशहूर वंदना कटारिया भी हरिद्वार के रोशनाबाद गांव की रहने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *