Bad News…रूला गया गरीबों को खुशी देने वाला| नहीं रहे मनवर सिंह रावत| कमल उनियाल की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-द्वारीखाल-कमल उनियाल

भगवान भोलेनाथ का परम साधक मनवर सिंह रावत रूला गया। उन्होंने भौतिक दुनिया को अलविदा कर दिया है। तमाम सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों समेत समाज सेवियों ने गहरा शोक जताया हे। मनवर सिंह रावत जरूरतमंदों व गरीबों की सहायता में भी बराबर सक्रिय भूमिका निभाते थे। उन्होंने मानव कल्याण को भी अपना धर्म माना था।


जनपद पौड़ी के द्वारीखाल क्षेत्र से बुरी खबर है। समाज का रखवाला दुनिया को छोड़कर चला गया। खबर है कि समाजसेवी और शिवभक्त स्वतंत्रता सेनानी ग्राम पुल्यांसू विकास खंड द्वारीखाल के सौ वर्षीय निवासी मनवर सिह रावत का निधन हो गया। उनका जीवन सदैव शिवभक्ति में लीन रहा। उन्होने अपने गाँव में भव्य और दिव्य शिव मंदिर का निर्माण कराया। तथा आसपास के क्षेत्रों के मंदिर निर्माण में खुलकर दान दिया। ग्वीन छोटा स्थित तूंगनाथ बाबा के मंदिर में उनकी गहरी आस्था थी। तूंगनाथ मंदिर धर्मशाला निर्माण में उनका बहुत बडा योगदान रहा।

ad12


उनके निधन क्षेत्र में शोक की लहर छा गयी। ग्राम प्रधान कल्याण सिह, अजय डोबरियाल, प्रदीप सिह, सुरेन्द्र सिह रावत, मनोहर सिंह रावत, पत्रकार कमल उनियाल ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *