2023 के आखिरी दिन 31 December को ये बड़ा करने जा रहे Kartik Kumar | Click कर जानिये क्या

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


कुछ खास करने का हर वक्त जज्बा रखने वाले कार्तिक कुमार एक बार फिर बेहद खास करने जा रहे हैं। साल-2023 के आखिरी दिन यानि 31 दिसंबर को हरिद्वार में बेहद खास कार्यक्रम होने जा रहा है। इसे नाम दिया गया है संघर्ष जीवन गाथा गौरव सम्मान,-2023। इसमें देशभर के तमाम संघर्षशील व्यक्तियों को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम को भव्य व दिव्य बनाने के लिये इन दिनों तैयारियां चल रही हैं।


अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन के चेयरमैन कार्तिक कुमार अपने आप खास हैं। कार्तिक कुमार में कई हुनर हैं। नृत्य कला की बारीकियों को करीब समझने वाले कार्तिक कुमार जाने-माने choreographer कोरियोग्राफर भी हैं। कई बड़े मंचों पर नृत्य प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका भी निभा चुके हैं। समाज सेवा के लिये हर हमेशा आगे रहने वाले कार्तिक कुमार समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं।

ad12


इस बार भी 31 दिसंबर को बेहद खास कार्यक्रम होने जा रहा है। संघर्ष जीवन गाथा गौरव सम्मान,-2023। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यह कार्यक्रम 31 दिसंबर को शाम 2 बजे से होगा। अपने-अपने क्षेत्रों में संघर्षशील व्यक्तियों को सम्मानित किया जायेगा। इसमें गीत-संगीत व नृत्य की अद्भुत छटा भी देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *